टीम एबीएन, खूंटी। जिला के कर्रा के लोधमा कुल्हुटू निवासी रंजीत नगडुवार (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वे अपने स्कूटी में सवार होकर एचइसी के लिए निकले थे। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
उन्हें दो गोली लगी है। मौके से एक मैगजीन भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है। मृतक एचइसी में कार्यरत था। धुर्वा और खूंटी जिला के कर्रा थाना थाना के बॉर्डर स्थित कुल्हुट्टू जंगल में आज सुबह 8 बजे कुल्हुट्टू निवासी एचईसी कर्मी रतिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
वह जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। घटना के कुछ देर पहले ही वह ड्यूटी में जाने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद घरवालों को सूचना मिली कि जंगल में उसका शव पड़ा हुआ है। कर्रा पुलिस शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse