टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर यूपी पुलिस के एसआई सौरव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस का एक दल कोडरमा जिला के चंदवारा थाना पहुंचा और दो बच्चों को बरामद किया।
कांड में शामिल गिरोह के चंदवारा थाना क्षेत्र के महुगाय निवासी जगवीर वर्णवाल (41 वर्ष पिता सहदेव मोदी, तिलैया) के ग्लोबल नर्सिंग होम की नर्स अनुराधा देवी (पति योगेंद्र शर्मा), गांधी स्कूल रोड निवासी गुड़िया देवी (पति सकलदेव यादव), मंझगावां निवासी संतोष साव (पिता बिहारी साव) व पोकडण्डा निवासी संगीता देवी (पति तुलसी राणा) को गिरफ्तार कर यूपी ले जाया गया।
बताते चलें कि यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कोडरमा जिले में बच्चों को बेचने का कारोबार किया जाता था। जानकारी के अनुसार कुल 6 अपहृत बच्चों में से 2 की सकुशल बरामदगी हुई है जबकि 4 बच्चों की बरामदगी अब तक नहीं हो पायी है। छापेमारी दल में यूपी पुलिस के एस आई सौरभ पांडेय, पवन कुमार सिंह, आनन्द चौरसिया के अलावे चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई राजेन्द्र राणा शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse