टीम एबीएन, धनबाद। तोपचांची थाना क्षेत्र के होटल शान ए पंजाब होटल और चलकरी के माही होटल में गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। शान ए पंजाब होटल में बम फेंकने से हुए ब्लास्ट से किचेन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।
घटना के समय शान ए पंजाब में लगभग सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं कुछ मिनटों के अंतराल में अपराधी चलकरी स्थित माही होटल में भी बम फेंक कर फरार हो गये। हलांकि चलकरी होटल में फेंका गया बम ब्लास्ट नहीं हुआ।
धनबाद में अपराधियों ने दो होटलों पर बमबाजी की है। ये दोनों होटल तोपचांची थाना क्षेत्र में स्थित हैं। अपराधियों ने मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
डीआरएम से मिली जानकारी के अनुसार शान ए पंजाब होटल पर नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज से बम फेंक गया। जिसके कारण होटल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शान ए पंजाब होटल में बम ब्लास्ट की घटना के बाद लोगों में दहशत है। यहां बम फेंकने के बाद अपराधी जीटी रोड पर चलकरी के समीप स्थित माही होटल में स्टाफ से रूम को लेकर बातचीत करने लगे और इसी दौरान प्लास्टिक में भरकर बम को होटल के अंदर फेंक दिया।
हालांकि माही होटल में बम नहीं फटा। माही होटल के स्टाफ ने बताया कि बाइक सवार दो युवक धनबाद दिशा की ओर से आये और उन्होंने रूम संबंधित बात करते हुए होटल में बम फेंक दिया। बम फेंकने के बाद दोनों युवक बाइक में बैठकर फरार हो गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse