दो साल में ही पीएसजी को छोड़ेंगे मेसी

 

  • मेसी ने पीएसजी को दिया झटका, दो साल में ही लिया क्लब छोड़ने का फैसला, कोच गाल्टियर ने की पुष्टि

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को बड़ा झटका लगा है। इस दिग्गज फुटबॉल क्लब के कोच क्रिस्टोफे गाल्टियर ने पुष्टि की है कि लियोनल मेसी ने जून में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद क्लब छोड़ने का फैसला लिया है। मेसी ने पीएसजी में सिर्फ दो साल गुजारे हैं। पिछले काफी समय से उनके और पीएसजी के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। 

कुछ दिन पहले ही मेसी के सऊदी अरब यात्रा के बाद क्लब ने उन पर दो हफ्ते का बैन लगा दिया था। इसके बाद मेसी ने क्लब से माफी भी मांगी थी। ऐसे में अब गाल्टियर ने पुष्टि कर दी है कि मेसी क्लब छोड़ रहे हैं। क्लब के साथ मेसी का करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्ट्रैक्ट रखे थे, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया। 

गाल्टियर ने बताया कि मेसी क्लेरमोंट फुट के खिलाफ पीएसजी के लिए आखिरी मैच खेलेंगे। यह पीएसजी का इस सीजन का आखिरी लीग-वन मैच भी होगा। गाल्टियर ने कहा, मुझे फुटबॉल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पार्स डेस प्रिंसेस में क्लेरमोंट के खिलाफ मैच उनका आखिरी मैच होगा। 

मुझे उम्मीद है कि उन्हें वहां शानदार फेयरवेल दिया जाएगा। इस साल वह हमेशा हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी टिप्पणी या आलोचना उचित है। उन्होंने हमेशा टीम के हित में काम किया। पूरे सीजन में उनके साथ रहना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

मेसी ने इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में पीएसजी के लिए 21 गोल और 20 असिस्ट किये। मेसी ने 2021 में स्पेन की दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के साथ 21 साल का साथ छोड़ा था और पीएसजी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने किलियन एम्बाप्पे और नेमार के साथ मिलकर ढरॠ को लीग-1 खिताब जीतने में मदद की।

हालांकि, चैंपियंस लीग से लगातार दो बार राउंड-आफ-16 से बाहर होने के बाद मेसी पर भी तलवारें लटकने लगी थीं। मेसी ने पीएसजी के लिए सभी तरह की प्रतियोगिताओं को मिलाकर 74 मैचों में 32 गोल दागे, साथ ही 35 असिस्ट भी किए। पेरिस पहुंचने के बाद मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी दमखम दिखाया।

अपने देश अर्जेंटीना को पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया। उसके बाद उन्हें फरवरी में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर नामित किया गया। उन्होंने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। वह सात बार बैलोन डी ओर ट्रॉफी जीत चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse