सी- मैट का रिजल्ट जारी, अनिकेत बने टापर

 

टीम एबीन, लोहरदगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 31 मई को सी-मैट रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची अशोक नगर निवासी आशीष कुमार घोषाल और मीना घोषाल के छोटे पुत्र अनिकेत घोषाल टापर बने हैं। उन्हें 97.17 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। अनिकेत मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं।इनके बड़े भाई अनिमेष घोषाल भी इंजीनियर हैं। 

इसके अलावे रांची से ही ऐश्वर्या वर्मा को 88.54 परसेंटाइल, अंकिता सिन्हा को 83.38 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। बता दें कि जो उम्मीदवार कामन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए उपस्थित हुए थे। वह अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

उम्मीदवारों को परिणाम लागइन विंडो के माध्यम से अपने सीएमएटी स्कोर कार्ड तक पहुंचने के लिए अपने लागइन विवरण जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सी मैट 2023 की परीक्षा चार मई को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी। 

शिक्षक गोपालजी झा ने बताया कि पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली। सी-मैट उत्तर कुंजी 2023 12 मई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 16 मई तक आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था। परिणाम आने से छात्रों में खुशी देखी गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse