एबीएन डेस्क। आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और हिट मशीन खेसारीलाल यादव द्वारा अभिनीत फिल्म मेरे नैना तेरे नैना 2 जून को रिलीज हो रही है। लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्देशित यह फिल्म अवधि भाषा में बनी है, जिसे हिंदी के दर्शक भी आसानी से समझ पायेंगे।
खेसारीलाल यादव के साथ इस फिल्म में खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित और चुनु मेहरा के अलावा फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में रवि भाटिया भी एक अहम रोल में हैं, जिन्हें दर्शक चर्चित टी वी सीरीयल योद्धा अकबर में सलीम की भूमिका में देख चुके हैं। फिल्म के निमार्ता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं।
फिल्म की कहानी को लेकर निर्देशक लाल विजय ने बताया कि यह 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु और एक अनाथ लड़का माधव की अनोखी प्रेम कहानी की रहस्यमयी विषय पर आधारित फिल्म है। यह रूटीन फिल्मों से एकदम अलग है। इस रहस्यमयी कहानी को पूरी तरह से बता नहीं सकते और इसको जानने के लिए दर्शकों को फिल्म देखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था और दर्शकों के साथ साथ फिल्म समीक्षकों ने इसे बहुत सराहा है। फिल्म के दो गाने फिल्म रिलीज के पहले ही दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
वहीं, उन्होंने अवधि भाषा में फिल्म बनाने की बात को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य भारत के सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं पर फिल्म निर्माण कर एक नया कीर्तिमान बनाने का है। इस पर पिछले कई सालों से प्रयास जारी है। मालूम हो कि हिंदी फिल्मों के निर्माण के साथ लाल विजय ने क्षेत्रिय भाषाओं पर फिल्म बनाने को लेकर बहुत गम्भीर हैं।
पिछले दो दशक से ज्यादा समय से मुंबई में काम कर रहे लाल विजय ने बताया की क्षेत्रीय भाषाओं में उन्होंने सबसे पहले अपने प्रदेश झारखंड के नागपुरी भाषा पर फूलमनिया नामक फिल्म बनाया है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। यह फिल्म झारखंड की ज्वलंत मुद्दे डायन प्रथा पर आधारित थी। और अब अवधि में फिल्म मेरे नैना तेरे नैना लेकर आये हैं।
वहीं फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने बताया कि इस फिल्म की कहानी और चरित्र को पहले ही बताना सही नहीं होगा। बस इतना ही कहूंगा कि पहली बार मैंने इतना संवेदनशील और कठिन रोल निभाया है। इस चरित्र को जीना मेरे लिए बहुत बडी चुनौती थी जिसे सफल बनाने में मैंने गम्भीर कोशिश की है। यह फिल्म सच में आम फिल्मों से अलग है।
फिल्म की नायिका खुशबू शर्मा ने बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि ऐसा चुनौती भरा चरित्र जीने का मौका मिलेगा। जब निर्देशक लाल विजय ने मुझे इस रोल के लिए चुना तो मुझे खुशी से ज्यादा आश्चर्य हुआ कि मैं यह रोल कर पाऊँगी या नहीं। निर्देशक लाल विजय ने बड़ी आसानी से फिल्म कब पूरी कर ली, मुझे पता भी नहीं चला।
फिल्म देखने के बाद मुझे लगा कि जिस मेहनत से मैंने काम किया वो सबको जरूर अच्छा लगेगा। फिल्म की दूसरी नायिका कामाक्षी ठाकुर ने बताया कि मेरा रोल छोटा जरूर है, पर मेरी एंट्री कहानी का टर्निंग पोईंट है। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और आशा है सबको मेरा रोल अच्छा लगेगा।
विशेष अतिथि कलाकार की भूमिका निभाने वाले रवि भाटिया ने बताया कि फिल्म का निर्देशन लाल विजय कर रहे हों तो मैं कोई रोल मना नहीं कर सकता चाहे वो किसी भी भाषा में हो। इस फिल्म में मेरी भूमिका छोटी जरूर है पर एक छाप छोड़कर जाने वाला है। फिल्म के छायाकार अजित सिंह हैं और संगीत सूरज शर्मा का है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse