जून के पहले दिन मिली राहत, रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नये रेट
एबीएन बिजनेस डेस्क। एक जून 2023 को आम जनता की जेब के लिए राहत भरी खबर आयी है। गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 83.50 रुपये की कटौती की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं की गयी है।
आपको बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करती है। इससे पहले 1 मई 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 172 रुपये की कटौती की गई थी। भारत में पेट्रोलियम और आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा कॉमर्शियल एलपीजी प्राइस कम करने से दिल्ली, मुबंई कोलकाता और चेन्नई समेत देश के कई हिस्सों में सिलेंडर सस्ता मिलेगा।
दिल्ली में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1773 रुपये का मिलेगा। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपये हैं। कोलकाता में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1875.50 रुपये में, मुबंई में ये सिलेंडर 1725 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत अब 1973 रुपये होगी।
पटना में घरेलू गैस की कीमत 1201 रुपये, कन्याकुमारी में 1187 रुपये, अंडमान 1179 रुपये, रांची 1160.50 रुपये, देहरादून में 1122 रुपये, चेन्नई 1118.50 रुपये, आगरा 1115.50 रुपये, चंडीगढ़ में 1112.50 रुपये, अहमदाबाद 1110 रुपये, शिमला में 1147.50 रुपये और लखनऊ में 1140.50 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse