जमशेदपुर में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, मामला दर्ज

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोंटा पंचायत में हुई। 
उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे। पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिए गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse