जनजातीय समाज के उत्थान और धर्मांतरण से मुक्ति हेतु कृत संकल्पित है हिंदू समाज : विनोद बंसल

 

एबीएन सोशल डेस्क। जनजाति समाज के उत्थान यानी सर्वांगीण विकास के साथ धर्मांतरण के अभिशाप से मुक्ति हेतु कृत्य संकल्पित है हिंदू समाज। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने आज कहा कि जनजातीय समाज में व्याप्त अशिक्षा, अभाव व अंधकार को दूर कर ही भारत को प्रकाश मान बनाने का स्वप्न साकार हो सकता है। 

जनजाति क्षेत्रों में सेवा कार्यों के विकास के साथ मिशनरियों और जिहादियों के कुकृत्य पर भी अंकुश लगाना होगा। देश के अनेक भू भाग जो जनजातीय समाज के लिए आरक्षित थे, उनमें से अनेक स्थानों पर जिहादियों और मिशनरियों का आतंक स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है।  

उन्होंने कहा कि फादर और चादर की कुसंस्कृति से उनकी पुरातन वैभवशाली आदर्श परंपराओं को हिंदू समाज धूमिल नहीं होने देगा। भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिद्धू कान्हु जैसे महापुरुषों के बंसज, जो लोग किन्हीं कारणों से धर्मांतरित हो गए, उनको भी परिजनों के साथ हम स्वधर्म में सादर वापसी करामेंगे। 

भारत के प्रत्येक नागरिक को वनवासी समाज की हितों की रक्षा हेतु आगे आना होगा। नई दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी आडिटोरियम में, अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के 40वें 10 दिवसीय वैचारिक क्रांति शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत का एक परिवार किसी एक जनजाति बच्चे को भी गोद लेकर उसकी शिक्षा स्वाबलंबन व सांस्कृतिक उत्थान की ओर तनिक सा भी प्रयास करे तो उस क्षेत्र का कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रह पाएगा। 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए झाबुआ मध्य प्रदेश के सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि झाबुआ व आसपास के क्षेत्र में संघ का कार्य स्पष्ट रूप से दिखता है। ईसाई मिशनरियों के पापों से मुक्ति व जनजातीय बच्चों में शिक्षा, संस्कार व स्वावलंबन हेतु किए जा रहे आर्य समाज के कार्य सराहनीय हैं। 

इस अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य, महामंत्री श्री विनय आर्य, अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के प्रधान श्री सुरेंद्र कुमार आर्य व महामंत्री श्री जोगिंदर कट्टर, वरिष्ठ संत स्वामी शांतानंद सरस्वती व आर्य विदुषी विमलेश आर्या सहित जनजाति क्षेत्रों से आए लगभग 500 से अधिक शिविरार्थी बच्चों के साथ आर्य समाजों के पदाधिकारी सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse