टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा एवं केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जन सेवा के तहत निशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 लोगों ने अपना चेकअप कराया।
मौके पर रांची से आये डॉ नीतीश प्रिया ने प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव सारिका लड्ढा, केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक संजीव खेतान उर्फ लड्डू ने चिकित्सक को पौधा, प्रतीक चिह्न सम्मानित किया।
मौके पर डॉक्टर नीतीश प्रिया ने कहा कि अनियमित जीवन शैली उम्र के हिसाब से जोड़ों में दर्द व अन्य समस्याएं उत्पन्न कर रही हैं। इन समस्याओं को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। आजकल कम उम्र में भी लोगों को जोड़ों में दर्द, बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। कारण हमारी अनियमित दिनचर्या है।
हमें अपने दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह-शाम की सैर, योग, व्यायाम, पौष्टिक आहार और जागरूकता हड्डी रोग से बचा सकते हैं। अगर शरीर को फिट रखना है तो आपको थोड़ा समय अपने फिटनेस के लिए देना होगा। कई बार विटामिन डी की कमी से भी जोड़ों में दर्द समस्या हो जा रही है।
आपको लंबे समय से लगातार घुटनों में दर्द हो तो इसको लेकर लापरवाही ना बरतें और डॉक्टर से मिले। वहीं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर शरीर की हड्डियां ही नहीं होती तो हमें इतना रचनात्मक और सुंदर शरीर भी नहीं मिलता।
हमारी हड्डियों में बहुत कठोर संरक्षण है, जो हमारी मांस पेशियों और त्वचा को सहारा प्रदान करती है। हमारी नसें, रक्त प्रवाह, फेफड़े आदि संकुचित हो जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से समय-समय पर जांच करवाते रहनी चाहिए।
मौके पर कार्यक्रम में परियोजना निदेशक दीपा गुप्ता, उषा शर्मा, मीना हिसारिया, ज्योति परसरामपुरिया, पूनम सहल, मिनी हिसारिया आदि उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse