एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि भूकंप मोबाइल एप के अनुसार, 11 बजकर 19 मिनट पर भूकंप आया।
इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया गया है, जिसकी धमक जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भी महसूस हुई है। रिक्टर स्केल पर भूचाल की तीव्रता 5.2 रही है। पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके लगने से लोग डरकर घरों से बाहर आ गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse