संसद भवन के उद्घाटन से गायब रहा करीब-करीब पूरा विपक्ष

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका शुभारंभ किया। नये भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नयी संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नयी संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह के लिए नये संसद भवन पहुंचे हैं। समारोह की शुरुआत पूजा से हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। गौरतलब है  तमिलनाडु के अलग-अलग मठों से आये अधीनम यहां पहले ही पहुंच चुके हैं। यहां हवन-पूजन शुरू हुआ। पीएम नयी संसद को देश को सौंपेंगे।

नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए हवन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा के सभापति ओम बिरला भी नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए हो रहे हवन-पूजा में बैठे। यह हवन-पूजा कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse