28 से शुरू होगा 5156वां माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी पखवाड़ा

 

  • रविवार 28 मई 2023 से रविवार 4 जून 2023 तक महेश नवमी महोत्सव-2023 

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति ज्येष्ठ शुल्क नवमी के दिन भगवान महेश के आशीर्वाद से हुआ, इसलिए हर वर्ष  इस तिथि  के दिन माहेश्वरी समाज में उत्सव मानते हैं। इस बार हिंदी कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत-2080 ज्येष्ठ शुल्क नवमी दिनांक 29 मई दिन सोमवार को है। 

इस अवसर पर रांची श्री माहेश्वरी सभा, महिला संगठन एवं युवा संगठन के संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस प्रकार है : 

28 मई रविवार  

  1. स्कूटोथोन : स्कूटोथोन रोचक एवं रोमांचक प्रतियोगिता के साथ बुद्धिमत्ता की परख, समय की प्रतिबद्धता, शहर का ज्ञान प्रतिभागियों को कितनी है यह देखा जायेगा। 
    इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी  को  सरकार द्वारा सड़क परिवहन के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता प्रात:6.00 बजे माहेश्वरी भवन से शुरू होगी। 
  2. रक्तदान शिविर : रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाने में अपना योगदान अवश्य है समय प्रात: 9बजे से अपराह्न 3बजे तक माहेश्वरी भवन में होगा  
  3. हड्डी एवं नेत्र जांच शिविर : शार्प साइटआई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ शुगर एवं बीपी जांच, साथ ही नागरमल मोदी सेवासदन के हड्डी रोग (आॅर्थो) चिकित्सक डा रोहित कुमार रुंगटा जोड़ो के दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द अथवा हड्डी से संबंधित दर्द के निवारण हेतु निशुल्क परामर्श एवं थाइरोकेयर के सौजन्य से रियायती दर पर 69 टेस्ट मात्र 900/-में माहेश्वरी भवन में 28 मई से 4 जून तक सुबह 7 बजे से उपलब्ध होगा। 
  4. शतरंज प्रतियोगिता : सभी आयु वर्ग के लिए माहेश्वरी भवन में प्रात: 11बजे से। 
  5. कैरमबोर्ड प्रतियोगिता : ग्रुप अ :- 10वर्ष से 15 वर्ष आयु के बच्चे एवं बच्चियों के लिए। समय अपराह्न 2 बजे से 
    ग्रुप इ :- 15वर्ष से अधिक आयु के सभी के लिए।समय अपराह्न 3.30बजे से माहेश्वरी भवन में होगा। 
  6. पेंटिंग (चित्रांकन) प्रतियोगिता : 6 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चे एवं बच्चियां अपनी पंसद की पेंटिंग बना सकते है। 
    11 वर्ष से 16 वर्ष तक के लिए विषय है:- जलवायु परिवर्तन अथवा भूस्खलन 
    17 वर्ष से अधिक के लिए विषय है धार्मिक अनुष्ठान/प्रसंग संध्या4बजे से माहेश्वरी भवन में। 
  7. आशीर्वाद : समाज में आयी नयी बहू का समाज से परिचय और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का नया कार्यक्रम संध्या 5बजे से माहेश्वरी भवन में। 
  8. फैमिली प्रीमियर लीग : परिवार के पांच सदस्य की एक टीम के मनोरंजनक गेम्स का आयोजन होगा संध्या 6.30 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर हॉल में आयोजित होगा। 

29 मई दिन सोमवार के कार्यक्रम:- 

  1. प्रभातफेरी : प्रात: 6 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्टसराय रोड, हरमु रोड, किशोरी यादव चौक रातु रोड, मैकी रोड,महाबीर चौक, नोर्थ मार्केट रोड, वेस्ट मार्केट रोड, जेजे रोड एवं बड़ालाल स्ट्रीट होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर में समाप्त होगी। 
  2. रुद्राभिषेक : समाज की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में समाज जनों द्वारा प्रात:7बजे से रुद्राभिषेक किया जायेगा। 
  3. जिंदगी के चौरास्ते : सभी आयुवर्ग के लिए एक समाजिक परिचर्चा ओडियो विजुअल माध्यम से संध्या 7 बजे से माहेश्वरी भवन में। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी  माहेश्वरी सभा - अशोक साबू एवं दीपक मारू, माहेश्वरी महिला समिति - रश्मि मालपानी,  माहेश्वरी युवा संगठन - विकास काबरा जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उन्होंने ही उक्त जानकारी दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse