एक करोड़ के ड्रग्स के साथ बंगाल-बिहार के तीन गिरफ्तार

 

झारखंड एटीएस को बड़ी सफलता 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एटीएस ने ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक करोड़ से ज्यादा मूल्य के ड्रग्स बरामद किए है। इस छापेमारी में एटीएस के द्वारा दो महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार भी किया गया है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

एटीएस को यह सूचना मिली थी कि रामगढ़ के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर ड्रग्स की एक बड़ी डील होने वाली। जानकारी पुख्ता होने के बाद एटीएस की टीम ने बरकाकाना जीआरपी के साथ मिलकर स्टेशन पर ड्रग तस्करों को पकड़ने की प्लानिंग की। एटीएस को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

बरकाकाना में जो ड्रग्स की डील होने वाली है उसमें भी दो महिलाएं शामिल हैं जो अधेड़ उम्र की है। जिस तरह की जानकारी एटीएस को हासिल हुई थी उसी के संदेह में स्टेशन पर एक बैग लिए घूम रही दो महिलाओं को एटीएस ने पूछताछ के लिए रोका। जैसे एटीएस ने दोनों महिलाओं को रोका वहीं पास में खड़ा एक व्यक्ति फरार होने की कोशिश करने लगा। 

एटीएस और रेलवे पुलिस को यह समझ में आ गया कि यही वह ड्रग्स पैडलर है, जिनकी उन्हें तलाश थी। जीआरपी के महिला कांस्टेबल और एटीएस की टीम ने दोनों महिलाओं और वहां मौजूद एक पुरुष को धर दबोचा। 

गिरफ्तार दोनों महिलाओं के पास जो बैग था उसकी तलाशी एटीएस के द्वारा ली गई। बैग से एंफैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर - 45 ग्राम लगभग, हेरोइन मिक्स क्रिस्टल को स्थानीय रूप से कट कहा जाता है। लगभग 350 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। बरामद हुए ड्रग्स की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। 

इसके अलावा गिरफ्तार लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, दस हजार रुपया और यात्रा टिकट बरामद किया गया। एम्फैटेमिन पाउडर इससे पहली बार तमिलनाडु की पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद झारखंड एटीएस ने इसे बरामद किया है। एंफैटेमिन पाउडर बेहद खतरनाक ड्रग्स में शामिल है। इसकी बरामदगी ने झारखंड एटीएस की चिंता बढ़ा दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse