टीम एबीएन, रांची। पथ निर्माण विभाग ने 170 इंजीनियरों का वरीयता के आधार पर स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इनमें अधिकांश प्रभारी, नवप्रोन्नत इंजीनियर हैं जिन्हें अब उनके मूल पद पर नियमित रूप से पदस्थापित किया गया है। प्रभारी इइ, गुण नियंत्रण प्रशाखा 6 पथ रांची को कार्यपालक अभियंता गुण नियंत्रण प्रमंडल संख्या-4 पथ रांची में पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह विजय रंजन कुमार को इइ सीडीओ रांची। राजीव रंजन कुमार मुंडा को इइ पथ प्रमंडल रामगढ़। रविंद्र कुमार को कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल लोहरदगा। दिनेश प्रसाद को कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल धनबाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रभारी इइ योजना एवं अन्वेषण मुख्यालय रांची को स्थानांतरित करते हुए नियमित कार्यपालक अभियंता गुण नियंत्रण प्रमंडल संख्या-3 पथ निर्माण विभाग रांची
उमेश कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता निरूपण, सीई एनएच उपभाग कार्यालय। कुंडल कुमार, कार्यपालक अभियंता क्षेत्र सर्वेक्षण प्रमंडल अग्रिम योजना रांची, जयकांत राम, इई एनएच रांची, अतिरिक्त प्रभार, झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकारी में प्रतिनियुक्ति सुनील कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता, तकनीकी सलाहकार, पथ अंचल चाइबासा, नवल किशोर निदेशक, गुण नियंत्रण, निदेशालय तकनीकी सलहाकार पद पर स्थानांतरित किया गया है।
मो इसमाईल मंसूरी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल रांची, राजेश कुमार कार्यपालक अभियंता, अनुश्रवण पथ अंचल डालटेनगंज, अरविंद कुमार वर्मा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रांची, प्रसन्न कुमार, प्रभारी कार्यपालक अभियंता, उप सचिव, प्रबंधन कोषांग मुख्यालय पथ निर्माण विभाग को अगले आदेश तक कार्यपालक अभियंता, उप सचिव प्रबंधन कोषांग, मुख्यालय पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची के मूल पद पर पदस्थापित किया गया है।
मुन्ना लाल को अगले आदेश तक कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल गोड्डा के मूल पद पर पदस्थापित किया गया। रमेश कुमार को कार्यपालक अभियंता उड़नदस्ता, नियंत्रण निदेशालय रांची। असीम कुमार चौधरी को कार्यपालक अभियंता सेतू निरूपण सीडीओ रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में इंजीनियर हैं। पथ निर्माण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse