टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की रांची विश्वविद्यालय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई की संयुक्त बैठक रांची विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ प्रीतम कुमार की अध्यक्षता में हुई।
मौके पर ए बी आर एस एम के राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गर्मी एवं अन्य छुट्टियों में कटौती करना विश्वविद्यालय के स्वायत्तता पर प्रश्रचिन्ह खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी एवं रचनात्मक आंदोलन करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमलोगों का संगठन ट्रेड यूनियन नहीं है कि हमारी मांगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो बल्कि हम समस्याओं के समाधान में भी शैक्षिक परिवार में तालमेल के आधार पर विचार करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर दोनों विश्वविद्यालय में प्रभावी संगठन खड़ा करते हुए आम प्राध्यापकों का सशक्त आवाज बने, इसकी ठोस रणनीति बनानी होगी।
आज की बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अपने संगठन द्वारा प्रभावी आंदोलन करने की रणनीति बनायी गयी। यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर उसमें झारखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, उच्च शिक्षा के पदाधिकारियों को शामिल किया जायेगा।
दोनों विश्वविद्यालय के समन्वय हेतु रांची विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ बिनोद नारायण को संयोजक मनोनीत किया गया एवं प्रत्येक महीना में संयुक्त बैठक आयोजित करने की भी रणनीति बनायी गयी।
आज के बैठक में ए बी आर एस एस के झारखंड के प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, रांची विश्वविद्यालय के डी एस डब्ल्यू डॉ सुदेश साहू, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ बैद्यनाथ कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ शशि शेखर दास, डीएसपीएमयू के अध्यक्ष डॉ अभय कृष्ण सिंह, महामंत्री डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, डॉ आभा झा, डॉ रेखा झा एवं डॉ ओमप्रकाश आदि शामिल हुए।
बैठक का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की गई एवं कल्याण मंत्र से समाप्त की गयी। आज झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक आर यू के अतिथिशाला में डॉ देवदास लाटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं ए बी आर एस एम की सी यू जे की समन्वय समिति की घोषणा उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार ने किया जो इस प्रकार है :-
संयोजक - डॉ राजेश कुमार
सह संयोजक- 1. डॉ अमित कुमार, 2. डॉ कन्हैया लाल, 3. डॉ किरण जालेम
उक्त बैठक में जून के अंतिम सप्ताह में सी यू जे परिसर में ए बी आर एस एम की बड़ी बैठक आयोजित कर विधिवत समिति की घोषणा की जायेगी। आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ रामकिशोर सिंह, डॉ अभय कृष्ण सिंह, डॉ समीर चौधरी, रूपेश कुमार भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड के प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse