एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के हाइब्रिड आयोजन की अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के दौरान रविवार को इस टूनार्मेंट पर अंतिम फैसला ले सकता है।
क्रिकबज की ओर से गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी), अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्षों को आईपीएल फाइनल के लिये आमंत्रित किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सभी एशियाई बोर्डों की बैठक के बाद एशिया कप के आयोजन को लेकर घोषणा कर सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse