टीम एबीएन, पलामू। आत्मा पलामू की ओर से आज मेदिनीनगर के एग्री क्लिनिक सेंटर में गोवर्धन योजना को लेकर कृषक गोष्ठी का आयोजन सह जागरूकता अभियान चलाया गया। एक दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुमित वर्मा ने किसानों को गोबर्धन योजना की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसान पशुपालन करें। पशुओं के गोबर से उन्हें फायदा होगा। उन्होंने गोबर से होने वाले विभिन्न प्रकार के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर से लेकर देश स्तर पर गोबर के उपयोग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गोबर के खाद की उपयोगिता कम हुई है, जबकि गोबर खाद (जैविक खाद) के उपयोग से खेतों में फसल का उत्पादन अत्यधिक होती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों से गोबर खरीदने का काम करेगी और उस गोबर से बायोगैस, बायो सीएनजी बनाते हुए इसे किसानों तक पहुंचायेगी।
गोबर से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि पशुओं गोबर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों से जैविक खाद बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत स्वच्छ भारत की परिकल्पना भी साकार होगी, क्योंकि पशुओं के गोबर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ से जैविक खाद एवं बायोगैस या बायो सीएनजी बनाया जायेगा।
जैविक खाद अधिकाधिक बनने से लोगों को रसायनिक खाद से मुक्ति मिलेगी। इससे लोग स्वास्थ्य भी रह सकेंगे। कार्यक्रम में एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, सहायक प्रखंड समन्वयक विमलेश कुमार, किसान मित्र एवं किसान संजय यादव, राजेंद्र साल, मंगर उरांव, रविंद्र कुमार राम आदि किसान उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse