टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। वो 24 मई को झारखंड पहुंचीं। दौरे के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति खूंटी जायेंगी। वहां वो केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। यह कार्यक्रम बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हो रहा है। विशेष हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति रांची से खूंटी पहुंचेंगी। वहां सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी।
राष्ट्रगान के बाद स्वागत भाषण होगा। उसके बाद ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक परिचायत्मक प्रस्तुति देंगे। परिचय के बाद केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोगों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबोधन के बाद राज्यपाल का संबोधन होगा। राज्यपाल के संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वो हेलीकॉप्टर से रांची लौट जायेंगी।
खूंटी में लगभग दो घंटे तक राष्ट्रपति रहेंगी। खूंटी में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 15सौ जवानों को लगाया गया है, जबकि 13 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुका, केंद्रीय राज्य मंत्री शक्ति विश्वेश्वर टुडू, पद्मभूषण कड़िया मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा भी शामिल होंगे।
रांची पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में आराम करेंगी। उसके बाद दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर वो नामकुम स्थित ट्रिपल आईटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। वहां से साढ़े पांच बजे वो राजभवन लौटेंगी। राजभवन में ही राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse