रांची : बारातियों को अनियंत्रित कार ने कुचला, तीन की मौत, 25 से ज्यादा गंभीर

 

टीम एबीएन, रांची। सिकिदिरी इलाके में एक अनियंत्रित कार ने दो दर्जन से ज्यादा बारातियों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

कार चालक को भी ग्रामीणों ने जमकर पीटा है। वह भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवर की रात लगभग 2:30 बजे की है। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक के समीप 50 से ज्यादा की संख्या में बाराती सड़क के किनारे बैठे हुए थे। 

इसी दौरान एक अनियंत्रित कार बारातियों के बीच घुस गयी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि देखते ही देखते 25 से ज्यादा लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे की वजह से बारातियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। 

मात्र 5 मिनट के भीतर ही सड़क पर 25 से ज्यादा लोग कराहते नजर आने लगे। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो चुकी थी। पूरे गांव में खलबली मच गयी, जिसके बाद आनन-फानन में मामले की जानकारी थाने को दी गयी। 

स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने वाहन निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। थाने की तरफ से जल्द एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुचाया गया। इस हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 

जिन ग्रामीणों की मौत हुई है उनमें- महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो शामिल हैं। वहीं 25 से ज्यादा ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जख्मी ग्रामीणों में से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse