गुमला : बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

 

टीम एबीएन, गुमला। जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय नेतरहाट रोड आनंद नगर मोड़ हुई। सोमवार देर रात को बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गयी। इस एक की मौके पर ही जान चली गयी। जबकि दूसरा अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। 

मरने वालों में अजीत उरांव (20) और आशीष खेरवार (21) शामिल हैं। घायल राम उरांव (22) की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर घाघरा चांदनी चौक की ओर जा रहे थे। 

इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के साथ बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। जिसमें तीनों युवक सड़क पर गिर गये और एक ट्रैक्टर बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। कुछ लोगों का ये भी कहना कि ट्रैक्टर चालक ने शराब के नशे में था।

ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घाघरा अस्पताल का एंबुलेंस लंबे समय से खराब है इसके अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। जिससे घायलों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। 

घाघरा की पहचान एक्सीडेंट जोन के रूप में होती है। आये दिन अधिकतम दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गौरतलब है कि 12 घंटे पूर्व सोमवार (21 मई) की सुबह में ही दूसरा सड़क हादसा है। 

इसके पहले घाघरा थाना क्षेत्र के ही गम्हरिया के पास बॉक्साइट ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse