एबीएन डेस्क। यूरोप के देश एक बार फिर संक्रमण का केंद्र बनने लगे हैं। इसी को देखते हुए जर्मनी में टीकाकरण अनिवार्य किया जा रहा है। वहां की सरकार ने माना है कि देश में चौथी लहर आ चुकी है। जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं जिसका वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर बुरा असर पड़ रहा है। ऑस्ट्रिया में लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और डे-केयर सेंट खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने वालों और घूमने-फिरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse