एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने देश के सर्वोच्च सम्मान, द कम्पेनियन आफ द आर्डर आफ फिजी (सीएफ) से सम्मानित किये गये।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में तीसरे फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोआपरेशन (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता के लिए मुलाकात की।
प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका के हाथों से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, श्री मोदी ने धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि मुझे कम्पेनियन आफ द आर्डर आफ फिजी प्रदान करने के लिए फिजी के लोगों और सरकार का आभारी हूं।
मैं पुरस्कार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री राबुका को धन्यवाद देता हूं। यह भारत के लोगों के लिए एक सम्मान है और दोनो देशों के बीच मजबूत संबंधों की पहचान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse