एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी की खबर जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था। उस दौरान दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अब हम पति-पत्नी नहीं हैं। हम को-पैरेट्स के तौर पर एक-दूसरे का परिवार होंगे। इसके बाद आमिर खान का नाम उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया और फिर उनकी तीसरी शादी की खबर अचानक मीडिया में छा गई। दावा किया गया कि आमिर खान अप्रैल महीने में तीसरी शादी कर सकते हैं। लेकिन अब इस रिपोर्ट को गलत बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान की तीसरी शादी की रिपोर्ट्स में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उनकी तीसरी शादी की खबरें झूठी हैं। वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। ता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि आमिर खान अपनी तीसरी शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि अभिनेता अपनी फिल्म को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। हालांकि, इन खबरों को अभिनेत्री ने गलत बताया है। फातिमा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, यह काफी अजीब था, मेरी मां टीवी पर ये सब देखती थीं। अगले दिन वह अखबार में मेरी फोटो देखकर बताती थीं ‘देखो तुम्हारी फोटो आई है। हेडलाइन सुनने के लिए मैं उनसे कहती थी कि पढ़कर बताएं क्या लिखा है? अपने बारे में वो बातें सुन मैं डिस्टर्ब हो जाती थी। फिर जरूरत महसूस हुई कि मुझे अपनी बात सबके सामने रखनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse