रांची : होटल की छत से युवती ने लगायी छलांग, जांच में जुटी पुलिस

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की छत से एक युवती ने छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने की वजह से युवती बुरी तरह से जख्मी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती की पहचान 20 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बंगाल की रहने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार रात के तकरीबन 2 बजे पूजा अचानक होटल के छत से कूद गयी पूजा कूदी तो होटल के छत से थी लेकिन वह पास के एक दूसरे घर पर जा गिरी। कुछ देर में ही होटल के कुछ लोग दौड़े-दौड़े दूसरे घर की तरफ गये और गेट खुलवाने को लेकर आवाज देने लगे। जिसके बाद मकान मालिक ने गेट खोला और फिर पूजा को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

20 वर्षीय पूजा शुभम होटल में कैसे पहुंची यह जांच का विषय है, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा खुद मामले की तफ्तीश करने पहुंचे थे। 

डीएसपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल पूजा की स्थिति ऐसी नहीं है कि उसका बयान लिया जा सके। उसके होश में आने के बाद ही पुलिस की जांच की दिशा और बेहतर होगी। पुलिस के द्वारा होटल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय पूजा छत से कूदी उस दौरान होटल में पांच से ज्यादा लड़कियां मौजूद थी। पूजा के छत से कूदते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।

पुलिस अब उन लड़कियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जो रात में होटल में मौजूद थी। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि घायल युवती पूजा के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि वह बंगाल की रहने वाली है। आशंका यह भी जतायी जा रही है कि होटल में कोई गलत काम चल रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse