टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 मई 2023 को गोस्सनर कॉलेज के आॅडिटोरियम में मानव शास्त्र विभाग और लव रांची टीम के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ अवेयरनेस और लर्न इंपैक्ट विषयक पर मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति ने किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति और कॉलेज के सह कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण सुरीन को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मोटिवेशन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर राकेश पाल ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के दिन में खुद को जानना और जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद को जानने से कैरियर के कई अवसर आपके सामने आते हैं।
खुद को आज के दिन में प्रभावशाली बनाने की भी जरूरत है। इस अवसर पर डांसिंग-सिंगिंग के माध्यम से भी बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चे बढ़ चढ़कर शामिल हुए। मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर आशीष पूर्ति, आस्ट्रेलिया के म्यूजिशियन जॉन, पवन चौधरी, फ्रांसिस, कुलदीप, दीपशिखा, विनय सहित अन्य ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉ ज्योति टोप्पो, मानव शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके मुर्मू, भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष अमरेश चंद्र मिश्र, प्रोफेसर सीआर नवल लुगुन, वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला, डॉक्टर दिव्या रतन कोंगाड़ी, डॉक्टर होली अर्चना, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, डॉ श्यामलाल सिंह, धनंजय कुमार, प्रोफेसर मीना सूरीन, डॉ कोरनेलियुस मिंज सहित कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse