टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के भूविज्ञान विभाग और कॉलेज के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में क्यूजीआईएस एवं डीजीपीएस के प्रयोग से नक्शा तैयार करने को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।
आखिरी दिन रिसोर्स पर्सन ग्रीनमार्क नई दिल्ली के निदेशक जेम्स आर टोपनो ने भूविज्ञान विभाग के बच्चों से क्यू जी आई एस और डीजीपीएस के माध्यम से फील्ड में मैपिंग कराया। इसके बाद फील्ड डाटा को प्रोसेसिंग करके मैप तैयार करवाया गया।
मौके पर भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमरेश चंद्र मिश्र, प्रोफेसर सीआर नवल लुगुन, डॉ श्याम लाल सिंह, धनंजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला खेस्स, भूगोल विभाग की प्रोफेसर डॉ दिव्या रतन कोनगाड़ी, डॉ होली अर्चना कच्छप मौजूद थे। कार्यशाला में भू विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और मैपिंग की कई जानकारियां प्राप्त की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse