झारखंड : 23 मई तक कई जिलों को परेशान करेगी गर्मी

 

  • आईएमडी ने जारी किया लू का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जो ताजा जानकारी दी है, उसमें कहा है कि 21 से 23 मई तक लू चलने की आशंका जतायी गयी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर 21 मई को लू की स्थिति देखी जा सकती है। 

प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, चतरा और लोहरदगा जिले में लू की स्थिति देखी जायेगी। इन जिलों के साथ-साथ झारखंड के उत्तरी भागों में भी हीट वेव और लू से लोगों को जूझना पड़ सकता है। 23 मई को भी इन जिलों में लू का असर देखा जायेगा। 

राजधानी रांची के हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 22 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा के अलावा सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और हजारीबाग जिले में 23 मई को किसी-किसी जगह भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जायेगा। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। 24 मई को गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में लोगों को प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse