रांची : 500 महिलाओं को दिखायी गयी द केरल स्टोरी

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19.05.2023 दिन शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच रांची महानगर द्वारा पिस्का मोड़ स्थित पोपकोर्न सिनेमा हॉल में लगभग 500 महिलाओं को दि केरला स्टोरी फिल्म दिखायी गयी। 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि यह स्टोरी केवल केरला की नही परंतु पूरे भारत की है। हमे इन सभी षडयंत्रों से बचते हुए इनका चरित्र उजागर करने की आवश्यकता है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि लवजिहाद केवल धर्म परिवर्तन तक सीमित नहीं है। वरन इसका संबद्ध आइएसआइएस से है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने कहा की यह कार्यक्रम हिन्दू जागरण मंच द्वारा छोटा सा पहल है। संगठन शुरू से ही लवजिहाद के मामलों को उजागर करते रहा है। आने वाले दिनों में संगठन के द्वारा और भी महिलाओं को भी यह फिल्म दिखायी जायेगी। 

कार्यक्रम में महिलाओं के अलावे महानगर महामंत्री निशांत चौहान, राकेश कर्ण, वीरांगना वाहिनी प्रमुख शिवानी पाण्डेय, गनिता देवी जी, सोनू गुप्ता, ऋषभ सिंह, कुशाग्र सिंह राजपूत, चंदन सिंह, गोल्डी जी, नेहा शर्मा, कंचन जी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse