ऐसा पुरस्कार देंगे कि आप कभी सोच भी नहीं सकते : हेमंत सोरेन

 

  • शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री ने किया कई अहम ऐलान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद हजारों शिक्षकों की बहाली हुई। शुक्रवार को सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्रा सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम ऐलान किये। जिसमें से एक है कि राज्य के सभी स्कूलों की ग्रेडिंग होगी। फिर अव्वल स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा। 

नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालय बनायें। आगे चलकर राज्य में 5000 से अधिक उत्कृष्ट विद्यालय होंगे। लेकिन इन उत्कृष्ट विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाये रखना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले वाले समय में राज्य के सभी स्कूलों की ग्रेडिंग होगी। जिसके बाद टॉप थ्री में आने वाले स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा। हालांकि, क्या पुरस्कार दिया जायेगा अभी इसका जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन इतना इशारा जरूर किया किया गया कि यह पुरस्कार काफी बड़ा होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफल स्कूलों के शिक्षकों को एक विशेष रूप में पैकेज दिया जायेगा, जिसका अभी जिक्र नहीं होगा। यह ऐसा पुरस्कार होगा, जो आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं। इन सबके साथ सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य में गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख रुपये तक न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न हों, इसके लिए राज्य सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। सीएम ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेने वालों को 5 साल तक सरकार के पैसे वापस नहीं करने हैं, छठे साल भी नहीं करना है, बल्कि सातवें साल में वे सरकार के पैसे वापस करें। जब पूरी पढ़ाई के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो जायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse