एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाली अंजुम मौद्गिल को अर्जुन अवार्ड और हॉकी कोच सरपाल सिंह, टेनिस के दिग्गज दिवंगत नरेश कुमार की पोती शिवानी मीरचंदानी को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया।
खेल मंत्रालय की ओर से इन तीनों को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा काफी पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन निजी कारणों से तीनों राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण नहीं किये। इस दौरान नरेश कुमार का निधन भी हो गया।
अंजुम को 2019 में अर्जुन, नरेश कुमार को 2020 और सरपाल सिंह को 2021 में द्रोणाचार्य अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गयी थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सादे समारोह में अंजुम को अर्जुन और सरपाल सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड की ट्राफी दी।
इस दौरान खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। नरेश कुमार लंबे समय तक भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रहे। वह विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse