कोविड की चपेट में आये कमल हासन, अस्पताल में भर्ती

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोविड-19 का काल भले ही कम हो गया हो, लेकिन अभी तक कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। इस बीच दिग्गज अभिनेता व मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन के कोविड संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कमल ने अपने ट्वीट में लिखा, अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में आइसोलेट रखा है। कमल हासन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रकोप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कमल हासन के कोरोना संक्रमित होने के चलते उनके फैन्स परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी रिकवर होने की प्रार्थना करते हुए पोस्ट कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse