टीम एबीएन, पलामू। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों की मेघा सूची के अनुसार शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों की जांच आज से प्रारंभ हुई।
अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 20 मई 2023 को भी 10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक होगा। पलामू जिले के समाहरणालय स्थित ब्लॉक सी के सभागार जांच चल रही है।
आयोग द्वारा पलामू जिले के अनुशंसित अभ्यर्थी का पंचायत सचिव से संबंधित प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र/ स्थानीय प्रमाण पत्र एवं समर्पित अन्य कागजातों (मूल रूप में) की जांच की जा रही है।
प्रमाण पत्रों की जांच-सह-काउंसलिंग में पंचायती राज्य पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिलदेव ठाकुर, सतबरवा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार के अलावा राम लखन राम, विनोद प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार आदि कर्मी जुटे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse