लैंगिक असमानता भेदभाव का कारण न बनें : डॉ सुलामी होरो

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम  के तहत स्वास्थ्य विभाग, भारती विज्ञान क्लब, भास्कर ऐस्ट्रो एसोसिएशन एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छः कंपोनेंट्स पर विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गयी साथ ही इससे संबंधित विडियो भी विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोषण में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, गैर संचारी रोग की जानकारी, नशीले पदार्थों के सेवन को रोकना, चोट, हिंसा एवं दुर्घटना को रोकना, माहवारी संबंधित जानकारी, लैंगिक हिंसा आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सुलामी होरो, विशिष्ट अतिथि अर्चना प्रसाद, परामर्शदाता सदर अस्पताल उपस्थित थे। अथितियों को विद्यालय सचिव एवं प्राचार्य के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये छः कंपोनेंट्स पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही बच्चों में लैंगिक असमानता के कारण होने वाले भेदभाव, एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव के तरीके के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।बच्चे अपनी स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का समाधान नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से पा सकते हैं। 

विशिष्ट अतिथि ने एचआईवी एड्स के प्रसार तथा रोकथाम के तरीकों को बताया।
क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक आहाना, सिनी के ओमप्रकाश शर्मा तथा फील्ड ऑफिसर आहाना, सिनी के जेवियर हेमंत कुजूर के द्वारा कार्यक्रम में सभी छः कंपोनेंट्स पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखा व्याख्या भी किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से उनका फीडबैक आवेदन प्रपत्र के माध्यम से लिया गया तथा अल्प जलपान की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव चन्दन भारती, प्राचार्य जयमंती कुमारी, सरस्वती सिंह, अनामिका भारती, आभा कुजूर, काजल साहू, सिद्दीका परवीन, कंचन मेहता, अर्पणा सिन्हा, सबिता कुमारी, आशा दास, संगीता वर्मा, डोरोथी खलखो, उमा मिश्रा, सुमन लकड़ा, कविता कुमारी तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse