चतरा। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 05एएस 3999) से दो व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम लेकर संघरी घाटी की ओर जाने वाले हैं। प्राप्त सूचना की आलोक में एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी लव कुमार, रूपेश कुमार यादव, दुखारी महतो, शशिकांत ठाकुर पुलिस पदाधिकारियों की छापामारी दल बनाकर सदर थाना स्थित भुइयांडीह से छापेमारी की। चेकिंग के दौरान उक्त कार की तलाशी लेने पर 4 किलो 65 ग्राम अफीम बरामद किया गया। वाहन में सवार व्यक्ति की तलाशी के क्रम में वाहन पर सवार व्यक्ति अरविंद साव के पॉकेट से ओप्पो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल, 20 हजार 500 सौ रुपये नकद, दूसरे व्यक्ति अशोक के पॉकेट से सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। साथ ही 4 किलो 90 ग्राम अफीम और 20 हजार 500 सौ रुपये के साथ अरविंद साव और अशोक साव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड सं.-313 / 21 धारा-18/25/27 (ए) / 29एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि मेरे घर में 25 ग्राम अर्द्धगीला अफीम है। साथ ही बताया गया कि अफीम लालू गंझु ग्राम तिलैया थाना सदर चतरा से खरीद कर ला रहे थे। बरामद अफीम की अनुमानित मूल्य लगभग दस लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध अफीम वगैरह के कारोबार में शामिल हैं वे अपने इस अवैध धंधे से बाज आ जायें, नहीं तो कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse