टीम एबीएन, चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) कार्मेल स्कूल के समीप तेज रफ्तार स्कूटी ने एक महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला समेत स्कूटी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश राम ई-रिक्शा की मदद से तीनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि उचिबीता गांव निवासी मानकी सोय और चाईबासा प्रखंड बडोदर गांव निवासी सरजम सुंडी स्कूटी में सवार होकर उचिबीता गांव आ रहे थे। इस दौरान चक्रधरपुर शहर के नीमडीह निवासी रजनी महतो घर में आटा खत्म होने पर गेहूं पिसाने के लिए इतवारी बाजार समीप स्थित आटा चक्की जा रही थी।
इस क्रम में कार्मेल स्कूल के पास स्कूटी सवार ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला समेत स्कूटी में सवार दो युवक घायल हो गये। इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse