चतरा। पुलिस ने चतरा-हजारीबाग रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समीप टाटा मैजिक गाड़ी में लोड 41 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब में अमीर एन दुर्लभ 41 पेटी शामिल हैं। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि रविवार करीब 09:20 बजे गश्ती करते हुये सअनि रामकुमार राम तथा साथ मौजूद सशस्त्र बल चतरा - हजारीबाग रोड में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के पास पहुंचे तो देखे कि एक टाटा मैजिक गाड़ी सं- जेएच 02एडब्ल्यू 5820 दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई है तथा उक्त गाड़ी तिरपाल से ढंकी हुई है। वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक गाड़ी की विधिवत तलाशी में पाया गया कि उक्त गाड़ी पर लहसुन के बोरे से छिपाकर अवैध शराब रखा हुआ है। जिसे जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा बरामद सामानों एवं वाहन को सुरक्षार्थ थाना पर लाकर कांड दर्ज किया गया है तथा अगे्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना कांड सं.- 312/21, दिनांक- 21.11.2021 धारा 279/ 427/ 272/ 273/ 34 भादवि एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत वाहन मालिक एवं चालक तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse