टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर में 18 मई से 27 मई 2023 तक विभिन्न खेलों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसमें विद्यालय के कोई भी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
इस शिविर में मेजर खेल के अलावा रिक्रिएशन खेल भी खेलावाया जायेगा। जिसमें कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो एवं कैरम खेल के स्किल और टेक्निक बताये जायेंगे, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक मजबूती में विकासात्मक प्रवृत्ति को प्रगाढ़ तथा प्रशस्त करेगी।
कोविड के बाद इस तरह का खेल प्रशिक्षण शिविर पहली बार डीएवी गांधीनगर में लगाया जा रहा है। यह शिविर 18 से 27 मई 2023 तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक लगाया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए खेल प्रशिक्षक गोविंद झा (98353 42305), कौशल कुमार तथा स्वाति शिप्रा से संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse