ग्रिजली कॉलेज में एलुमनी छात्रों की बैठक संपन्न

 

कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज एजुकेशन झुमरी तिलैया में एलुमनी छात्रों की बैठक हुई। जिसमें सत्र 2009-10 से 2018-20 के सदस्यों ने भाग लिया। कॉलेज के एलुमनी समन्वयक सौरभ शर्मा ने सभी एलुमनी सदस्यों का स्वागत किया। सभा में सभी सदस्यों ने अपने अनुभव कार्य के विषय में अवगत कराया। एलुमनी एसोसिएशन के सचिव अनिल दास ने सभी सदस्यों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने की बात कही, जिसमें जलवायु परिवर्तन, गरीब बच्चों को स्पोकिंग इंग्लिश की कक्षाएं एवं कंबल वितरण आदि कार्यक्रमों को आयोजित करने की रूपरेखा बनाने का प्रस्ताव दिया। इस बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशांक सिन्हा, सदस्य उमापति मिश्रा, सलोनी भदानी, गुड्डी कुमारी, प्रिया कुमारी, कृति कुमारी, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी, अभिलाषा कुमारी, वंदना भदानी, रोहित कुमार एवं कॉलेज के प्राध्यापक मोहित तिवारी, वागीश दुबे, मनीष पासवान, कृष्ण कुमार सिंह, अजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। एलुमनी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशांक सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse