टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से चार दिन के दौरे पर झारखंड में रहेंगे। वो आज ट्रेन से रांची पहुंचेंगे। उनकी ट्रेन तपस्विनी एक्सप्रेस सुबह साढ़े दस बजे के आसपास हटिया स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से वो रांची में ही अपने परिचय के मित्र के यहां जायेंगे। वहीं से दोपहर में लोहरदगा चले जायेंगे।
आज शाम 4 बजे लोहरदगा में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में आरएसएस प्रमुख शामिल होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा में 19 मई तक रहेंगे। लोहरदगा से 19 मई की सुबह वो रांची के लिए निकलेंगे। करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर वो जायेंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वहीं से ही दोपहर 2.30 बजे रांची एयरपोर्ट जायेंगे। जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर कई लोग उनसे मुलाकात करेंगे।
रांची से संघ प्रमुख सेवा विमान से ही मुंबई चले जायेंगे। उनके आमगन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। लोहरदगा में भी कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse