टीम एबीएन, रांची। ईस्ट इंडिया में पहली बार झारखंड प्रदेश को रोड स्पीड स्केटिंग का चौथा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित करने के लिण् चयनित किया गया है। यह राष्ट्रीय आयोजन खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सुभारंभ तथा इसके के समीप रोड पर खेल का आयोजन आगामी एक से पांच जून के बीच होगा।
होटवार स्थिर खेलगांव में अंतर्राष्ट्रीय मानक का बेंड ट्रैक, स्केटिंग रिंक, रोलर एंड इन लाइन हॉकी रिंक एवं स्केट बोर्ड स्टेडियम राज्य सरकार के द्वारा करोड़ों की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस स्केटिंग के नेशनल स्तर के आयोजन में पूरे हिंदुस्तान के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1200 खिलाडिय़ों की भागीदारी होगी।
प्रस्तावित खेलों में क्वाड एवं इन लाइन की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका (5-7 ,7-9, 9-11, 11-14, 14-17 एवं 17 आयु वर्ग) भाग लेंगे। साथ ही 35 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला मास्टर्स भी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को रहने, खाने और आने- जाने की व्यवस्था अपने स्तर पर करना होगा। हालांकि फेडरेशन खेलगांव के तीन किलोमीटर के इर्द-गिर्द रहने-खाने की व्यवस्था की कोशिश कर रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse