टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के आई क्यु ए सी और झारखंड फिलोसॉफिकल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में गोस्सनर कॉलेज में फिलॉसफी आफ नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के मुख्य अतिथि सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के फिलॉसफी डिपार्टमेंट के हेड सह ह्यूमैनिटीज के डीन प्रोफेसर रविंद्र के़एस चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में सांस्कृतिक जड़ें मजबूत की गयी हैं।
शिक्षा का काम अच्छे मानव का निर्माण करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा नीति बनाई गई है। यह शिक्षा नीति चिंतन और अनु चिंतन में अंतर करता है, जिसमें पेडोगॉजी, मेटा लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है। इसमें आर्ट, कल्चर, लैंग्वेज, लिटरेचर, स्किल एंड वैल्यू पर विशेष ध्यान दिया गया है।
गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर एलानी पूर्ति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कोर्स कांसेप्ट क्लियर होता है और बच्चों का उचित मार्गदर्शन हो पाता है। डॉक्टर अशरफ बिहारी ने दर्शनशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महान व्यक्तियों का दर्शन है । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदीप कुमार सिन्हा ने फिलोसॉफिकल फोरम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता ने विषय प्रवेश कराया।
कार्यक्रम में कॉलेज की बर्सर प्रोफेसर आशा रानी केरकेट्टा, प्रो प्रवीण सुरीन, कला विभाग के डीन डा जयपाल कच्छप, कार्यक्रम के कनवेनर डा एस के सेन गुप्ता, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरदीप टोपनो, प्रो विनय जोन, प्रो सुषमा केरकेट्टा, डा ज्योति टोप्पो,डा मीना तिर्की, डा एस के मुरमु, डा के एल भक्ता, डा हाराधन कोइरी, डा योताम कुल्लु, डा कोरनेलियुस मिंज, प्रो मीना सुरीन, प्रो जोलेन सोय, प्रो आइजक कन्डुलना, प्रो स्वाति स्मृति, प्रो रश्मि हेमरोम, प्रो अनुपमा पूर्ति, डा दीपक कुमार, डा मो रेहान, प्रो हेमन्त कुमार टोप्पो, प्रो आकांक्षा तिग्गा, डा प्रियंका सोरेन, प्रो गोल्डन बिलुंग, प्रो दीपक बारला सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन डॉक्टर प्रशांत गौरव के द्वारा की गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse