टीम एबीएन, लोहरदगा। आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वीं जयंती पर आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर के पांचवें दिन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुकुल शांति आश्रम में 13 मई संध्या को किया गया। कवि सम्मेलन की अगुवाई कुमार संजय कर रहे थे।
जिनके सहयोग में मीना बंधन अंकिता सिन्हा, गुरमीत सिंह, चंदन प्रजापति, शालिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, खुशबू बरनवाल आदि उपस्थित होकर राष्ट्रवादी कविताओं के जरिए उपस्थित प्रशिक्षुओं, जन समूहों को मनोरंजन के साथ शिक्षा का अलख जगाया।
सम्मेलन के संयोजक समाजसेवी गुप्तेश्वर गुप्ता, लाल नवल किशोर साहदेव, सतीश जायसवाल, मंच का संचालन शिक्षक गणेश लाल, गणेश शास्त्री, रविंद्र दत्ता, शंभू शिखर, अजय मोदी, आमसेना के आचार्य कुंजदेव मनीषी, भूषण प्रसाद, गौरी लाल, धर्मराज महतो, गुडूस गुप्ता, उमेश कांस्यकार, डॉ शैलेश, धीरज प्रसाद, बबिता गुप्ता, राजकुमार यादव, अभय भारती, प्रतिभा शास्त्री, खुशी, जया, मानसी, रीमा, कुमार काजल समेत काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse