कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मना मदर्स डे कार्यक्रम

 

  • बच्चों के संग-संग थिरके अभिभावकों के पांव

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में मदर्स डे को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के संग-संग अभिभावकों के भी पांव थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पा कसेरा थीं। 

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, उप निदेशक विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और मुख्य अतिथि शिल्पा कसेरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाका कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसके बाद शुरू हुआ विविध प्रस्तुतियों का दौर जो दोपहर देर तक चलता रहा। 

कार्यक्रम के दौरान डांस में शिल्पा, रंजीता और पूजा, गीत में संजीता, जहाना और रूपा, रैंप वॉक में मौसमी विश्वास, सीमा केसरी और रंजीता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ पोशाक के लिए पूनम जोशी विजेता चुनी गयी। कार्यक्रम के दौरान जी-20 के विजेताओं की घोषणा भी की गयी। 

इसमें बेस्ट स्पीकर अवार्ड चाइना के प्रतिनिधि अनन्या श्रीवास्तव, बेस्ट ऑफिस चेयर अवार्ड रूस के प्रतिनिधि अनमोल राज, बेस्ट कस्टम का अवार्ड रुकैया सफीक, बेस्ट मीडिया मेंबर के लिए अमित कुमार साव को पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट डेलिगेशन में वंदना कुमारी, नित्या वाणी, ऋषिका रानी, श्रुति कुमारी, हरवीन सिंह चुने गये। 

जबकि आकाश हाउस को बेस्ट हाउस का अवार्ड मिला। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि शिल्पा कसेरा, विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का आकर्षण : अमेरिकन डांस, जापानीज डांस, ब्राज़ील डांस, असम, बंगाल, पंजाब, राजस्थान का फोक डांस, ऑस्ट्रेलियन सॉन्ग, ब्रिटिश सांग, बंगाल  रविंद्र संगीत कार्यक्रम का आकर्षण था। प्राइमरी तथा प्री प्राइमरी के बच्चे मातृ शक्ति को नमन करते हुए हिंदी व इंग्लिश में मदरस डे सॉन्ग गाये व डांस किया। कोडरमा स्कूल इवेंट में पहली बार लाइव ऑर्केस्ट्रा में बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों पर आधारित गीत गए, विभिन इंस्ट्रूमेंट बजाये तथा डांस भी लाइव किया। 

मौके पर एकेडेमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में ज्ञान के साथ साथ सर्वांगीण  विकास होता है। कार्यक्रम में लगभग 51 आइटम में 200 बच्चों ने तथा लगभग 17 माताओं ने अपना दिया।

कार्यक्रम का संचालन : कार्यक्रम का संचालन कौशांभी मालवा, घटिका जैन, तनिषा शर्मा, शैल्वी सिंह और आकांक्षा कुमारी ने किया। 

इनका रहा सहयोग : कार्यक्रम के सफल संचालन में एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, अभिलाषा सिंह, कुंतल जेठवा, पायल सिंह, सपना शर्मा, अल्का सिंह, रूबी वर्मा, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, कामिनी सहाय, दीपक सर्राफ, पवन ठाकुर, फैयाज कैशर, आशुतोष गौतम, रजनी बाला, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, सतीश कुमार और विक्की कुमार के अलावा अन्य शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों का योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse