एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। बोर्ड ने अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए पहली बार दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साथ ही, विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी (डिवीजन) देने की प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है।
यानी इस बार न तो कोई मेरिट लिस्ट होगी, न ही किसी की फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड डिवीजन। हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र जारी करेगा जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। दोनों कक्षाओं में करीब 3.08 लाख विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 66 हजार रही। 12वीं में 1,12,838 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, जबकि 22,622 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 10वीं में 1,95,799 विद्यार्थी 90 या इससे अधिक, जबकि 44,297 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये।
10वीं में 93.12 फीसदी स्टूडेंट पास
10वीं में 93.12 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 94.25 फीसदी लड़कियां तो 92.72 फीसदी लड़के सफल हुए। इस साल उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है।
12वीं में 87.33 फीसदी स्टूडेंट पास
12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है, जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। 90.68 फीसदी लड़कियां और 84.67 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01 फीसदी आगे रहीं। त्रिवेंद्रम क्षेत्र में सबसे अधिक 99.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि प्रयागराज क्षेत्र में सबसे कम 78.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse