एसआर डीएवी पुंदाग में वृहद स्वास्थ्य शिविर और शिल्पकला प्रदर्शनी का समापन

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बृहद स्वास्थ्य जांच शिविर तथा शिल्पकला प्रदर्शनी का समापन हो गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में आइरिश हॉस्पिटल के सुयोग्य चिकित्सकों के द्वारा विद्यालय के लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया गया तथा उपयोगी सलाह दी गयी।

कला और शिल्प प्रदर्शनी में कला शिक्षक प्रभु दयाल रवि के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए लगभग आठ सौ पेंटिंग्स और उम्दा किस्म की हस्तशिल्प निर्मित साज-सज्जा की वस्तुएं प्रदर्शित की गयी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए डीपी रांची, जेवीएम श्यामली तथा फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपने शिक्षकों का साथ आये। 

साथ ही डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा तथा डीएवी हेहल के प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा तथा साइकोग्राफिक सोसायटी के निदेशक तथा प्रसिद्ध काउंसलर श्री विकास कुमार भी पधारे। सभी अतिथियों ने शिल्प -कला  प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्र ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे डीएवी पुंदाग परिवार का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भी कौशल-विकास को विशेष महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनका अहम योगदान है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अवश्य ही हाथ आजमाना चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse