स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन से संबंधित रिपोर्ट विधानसभा में सौंपेंगे : नलिन सोरेन

 

  • झारखंड विधानसभा द्वारा गठित विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के संयोजक पहुंचे पलामू

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। राज्य में 75% स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन को लेकर झारखंड विधानसभा द्वारा गठित विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के संयोजक-सह-विधानसभा के माननीय सदस्य नलिन सोरेन शुक्रवार को पलामू पहुंचे। 

पलामू परिभ्रमण के दौरान वे प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित स्थानीय सर्किट हाउस में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जिलों के मुख्य नियोक्ता संबंधित कंपनी के सक्षम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। 

उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी कार्यालयों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मानव श्रम की जांच की। उससे संबंधित रिपोर्ट सक्षम पदाधिकारियों से प्राप्त की। साथ ही उपलब्ध रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों से विमर्श किया। 

कमेटी के संयोजक नलिन सोरेन ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा को सौंपा जायेगा। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जिलों के मुख्य नियोक्ता संबंधित कंपनी के सक्षम प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों/ इकाइयों एवं संस्थाओं में कुल नियुक्त कर्मियों में 75% स्थानीय एवं 40,000 से कम वेतन, पारिश्रमिक या मेहनताना पाने वाले प्रत्येक कर्मचारी का विस्तृत विवरण श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीकांत विस्पुते, पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह सहित तीनों जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न  कंपनियों के सक्षम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse