सीएम हेमंत सोरेन ने किया रांची कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन

 

  • रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, मरीजों को अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांके सुकुरहुट्टू में बनकर तैयार रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान का उद्घाटन आज यानी शुक्रवार को हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। वर्तमान में इस कैंसर अस्पताल में 82 बेड की सुविधा होगी। जिसमें आगे इसे 300 बेडेड करने की तैयारी है। 

23.5 एकड़ में फैले इस कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास 10 नवंबर 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और रतन टाटा ने किया था। झारखंड सरकार ने मानसिक रोग अस्पताल रिनपास की जमीन टाटा ट्रस्ट को कैंसर हॉस्पिटल के लिए दी थी। 

झारखंड और आसपास के राज्यों के कैंसर रोगियों के लिए रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर इलाज का एक बेहतर विकल्प होगा, जहां मरीज किसी भी प्रकार के कैंसर का गुणवत्तापूर्ण और कम खर्च में इलाज करा सकेंगे। 

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ 135 रुपये में रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में इलाज होगा। वहीं सिर्फ 100 रुपये में एक्स-रे तथा 500 रुपये में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। वर्तमान में अभी ओपीडी का संचालन हो रहा है। 

लेकिन आज 12 मई को विधिवत उद्घाटन के बाद 82 बेड की इंडोर सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगा। वहीं राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट के इस सामूहिक उपक्रम वाले कैंसर अस्पताल में 50% बेड झारखंड के कैंसर मरीजों के लिए आरक्षित रहेगा। 

14 अत्याधुनिक आपेरशन थियेटर, 28 बेडेड कउव और अत्याधुनिक ब्लड बैंक से लैस यह डेडिकेटेड कैंसर अस्पताल झारखंड में अपने जैसा चौथा संस्थान होगा। इससे पहले जमशेदपुर में एक और रांची में दो डेडिकेटेड कैंसर अस्पताल मौजूद हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse