कोलकाता। टीम इंडिया ने कीवी टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। नये कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (कीवी टीम) को 3-0 से हराकर दिया। रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में खेले गये तीसरे मुकाबले में टीम ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हरा दिया। कप्तान रोहित ने शानदार अर्धशतक लगाया। कोलकाता में खेले जा रहे आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 184/7 का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित शर्मा (56) टॉप स्कोरर रहे। 185 रनों के पीछा करते हुए NZ का स्कोर 17 ओवर तक 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बढ़िया रही। 13 गेंदों पर मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने मिचेल (5) को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन (0) को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अक्षर ने अपनी घातक गेंदबाजी को जारी रखा और अगले ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स (0) का विकेट चटकाया। एक के बाद एक 3 विकेट गंवाने के बाद NZ की पारी को मार्टिन गुप्टिल ने संभाला। चौथे विकेट के लिए गुप्टिल ने टिम साइफर्ट के साथ 35 गेंदों पर 39 रन जोड़े। लगातार बड़े शॉट खेल रहे गुप्टिल (51) की पारी पर ब्रेक पर युजवेंद्र चहल ने लगाया। टिम साइफर्ट (17) रन बनाकर रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने जिमी नीशम (3) को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। कप्तान मिचेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और (2) रन बनाकर ईशान किशन की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। NZ का सातवां विकेट वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने (7) को आउट कर हासिल किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse