कोडरमा सांसद और उपायुक्त ने किया मॉडल आंगनबाड़ी प्री नर्सरी स्कूल का उद्घाटन, अब गूंजेगी "किलकारी"

 

कोडरमा। अन्नपूर्णा देवी माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री व उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोडरमा प्रखंड के लोचनपुर स्थित मॉडल आंगनबाड़ी प्री नर्सरी स्कूल (किलकारी) केंद्र का उद्घाटन किया। कोडरमा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सारी जानकारियां दी जाएगी। ताकि जब बच्चे स्कूल जाएंगे तो उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। बच्चों के समुचित विकास के लिए केंद्र में खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है ताकि उन्हें खेल की जानकारी मिल सके और उनका शारीरिक विकास हो सके। बच्चों को चीजों के समझने के लिए दीवारों पर फल व फूल के नाम, एनिमल के नाम वर्णमाला इत्यादि प्रदर्शित की गई है।उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के खान-पान के साथ शारीरिक विकास का पूरा प्रयास जिला प्रशासन करेगा। कोडरमा प्रखंड कार्यालय समीप स्थित पार्क में सांसद व उपायुक्त ने ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही पार्क में योगा सेट निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। ओपन जिम से नगर परिषद के शहर वासी व्यायाम औ योगा कर सकेंगे। सांसद और उपायुक्त ने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पुस्तकालय में मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उपायुक्त ने नगर प्रशासक झुमरी तिलैया नगर परिषद को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के दृष्टिकोण से और अधिक पुस्तक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। अन्नपूर्णा देवी माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री व उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा कोडरमा कोर्ट परिसर के समीप स्थित मॉडल मुख्यमंत्री भात केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस क्रम में उन्होंने संचालक सिपरोज महिला मंडल द्वारा बनाये गये भोजन की जानकारी प्राप्त किया। इसके अतिरिक्तश्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री व उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दीदी कैफे और मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का भी जायजा लिया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, अंचलाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बढ़ाई, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार व विभिन्न क्षेत्रों से आए स्किल पर्सन मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse